Monday, April 8, 2019

करमबीर सिंह को अगला नेवी चीफ बनाए जाने के खिलाफ कोर्ट पहुंचे वाइस एडमिरल बिमल वर्मा

नई दिल्ली. वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को अगला नेवी चीफ बनाए जाने के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की है। वर्मा का आरोप है कि अगले नेवी चीफ की नियुक्ति के वक्त उनकी वरिष्ठता को अनदेखा किया गया है।

31 मई को रिटायर हो रहे हैं मौजूदा नेवी चीफ लांबा
मौजूदा नेवी चीफ सुनील लांबा 31 मई को रिटायर हो रहे हैं। वाइस एडमिरल करमबीर सिंह लांबा की जगह लेंगे। नौसेना में सेवा के लिए एडमिरल करमबीर सिंह को भारत के राष्ट्रपति द्वारा अति विशिष्ट सेवा मेडल भी मिल चुका है।

वाइस एडमिरल करमबीर सिंह ने 31 मई 2016 को वाइस चीफ नेवी का पदभार संभाला था। सिंह नेशनल डिफेंस अकेडमी, खडकवासला के छात्र रहे हैं। उन्होंने जुलाई 1980 में नौसेना को ज्वाइन किया। 1982 में वे हेलिकॉप्टर पायलट बने। वे चेतक और कामोव हेलिकॉप्टर भी उड़ा चुके हैं।

 29 फरवरी 2016 को बिमल वर्मा अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर इन चीफ बने। उन्हें अपनी सेवाओं के लिए अति विशिष्ट सेवा मेडल मिल चुका है। उन्होंने जनवरी 1980 में नेवी ज्वाइन की थी।

शिक्षा, युवा और राेजगार : भारतीय अर्थव्यवस्था को गति देने के वाले 22 क्षेत्रों की पहचान करके उनमें रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगे। राष्ट्रीय शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान की स्थाना करेंगे। कक्षाओं में स्मार्ट क्लासेज की शुरुआत करेंगे। केंद्रीय, विधि इंजीनियरिंग, विज्ञान और प्रबंधन संस्थानों में पांच साल में 50% सीटें बढ़ाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे। अगले पांच साल में उच्च शिक्षा के 50 उत्कृष्ठ संस्थान स्थापित करेंगे।

स्वास्थ्य : आयुष्मान भारत के तहत 1.25 लाख हेल्थ केयर सेंटर बनाए जाएंगे। 2022 तक 75 चिकित्सा महाविद्यालय या स्नातकोत्तर चिकित्सा महाविद्यालय स्थापित करेंगे। 2024 तक एमबीबीएस और विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या दोगुनी करेंगे। कोशिश करेंगे की हर 1400 मरीजों पर एक डॉक्टर उपलब्ध हो। 2022 तक सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण सुनिश्चित करेंगे।

सुरक्षा : आतंक के प्रति जीरो टॉलरेंस पॉलिसी रहेगी। भारत में होने वाली घुसपैठ को हम सख्ती से रोकेंगे।
महिला : सेनाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। इसे अब हर क्षेत्र में बढ़ाएंगे। संविधान संशोधन कर संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

व्यापारी : राष्ट्रीय व्यापार आयोग बनाएंगे जो व्यापारियों और बिजनेसमैन की चिंता करेगा। दुकानदारों को 60 साल की उम्र के बाद पेंशन देंगे। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत की रैंक और बेहतर करेंगे। निर्यात दोगुना करेंगे। उद्योंगों के लिए एकल खिड़की और अनुपालना विभाग बनाने पर काम करेंगे।

संकल्प पत्र की घोषणा के दौरान मोदी ने कहा, ‘‘2014 से 2019 में हमारे कार्यों में सामान्य लोगों की जो जरूरतें हैं उन्हें हमने एड्रेस किया। देश जिन सपनों के साथ चल पड़ा है। जो 1950-60 के कालखंड में होना था वो मुझे 14 से 19 में करना पड़ा। पहले हमने जरूरतों को पूरा करने के लिए योजनाएं चलाईं और अब देश के सपनों को पूरा करने के लिए काम करेंगे। गरीबी से लड़ना है तो दिल्ली में एसी में बैठे लोग गरीबी को परास्त नहीं कर सकते। मैं भी एसी में बैठता हूं इसलिए ऐसा कोई दावा नहीं कर सकता। गरीब ही गरीबी को खत्म कर सकता है।’’

No comments:

Post a Comment